चक्रधरपुर, मार्च 28 -- चक्रधरपुर। रेलनगरी डांगोवापोसी और आसपास के क्षेत्रों में रामनवमी का त्यौहार हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही स्थानीय मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की विशेष पूजा-अर्चना की। दोपहर के समय पारंपरिक हथियारों और भगवा झंडों के साथ हनुमान मंदिर से विशाल जुलूस निकाला गया। इस दौरान 'जय श्री राम' के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। युवाओं ने पारंपरिक हथियारों से विभिन्न युद्ध कलाओं का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था बनाए रखने के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। स्थानीय निवासियों ने आपसी भाईचारे के साथ इस पर्व को मनाया और जगह-जगह और शरबत व प्रसाद का वितरण किया गया।आंध्रा एसोसिएशन ने किया विशेष आयोजनराम नवमी के अवसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.