चक्रधरपुर, दिसम्बर 5 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के डांगुवापोसी के ट्रेन मैनेजर शुभा विश्वास के क्वार्टर नंबर बी-40/1 में बीती रात ताला तोड़ कर चोरी कर ली है। बताया जाता है शुभा विश्वास अपने क्वार्टर में ताला लगाकर ड्यूटी के लिए निकल गए। आज सुबह घर वापस लौटने पर उनका क्वार्टर का ताला टूटा हुआ था एवं उनके घर से नगदी, कपड़े समेत कीमती सामानों की चोरी कर ली गई। बताया जाता है कि इससे पहले भी ट्रेन मैनेजर शुभा विश्वास के इसी क्वार्टर से उनका एक लैपटॉप और 7-8 हजार रुपये नगद चोरी कर ली गई थी। आज इस संबंध में उन्होंने स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.