डहू और पांचा विद्यालय की टीम बनी विजेता
रांची, जुलाई 1 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। प्रखंड स्तरीय 65वीं सुब्रतो मुखर्जी और द्वितीय लिटिल चैंप फुटबॉल प्रतियोगिता बुधवार को एसएस प्लस टू विद्यालय मैदान में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल पर किक मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि हरिमोहन महतो, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि मानकी राजेंद्र साही और शिक्षा विभाग के गोपाल उरांव समेत अन्य अतिथि मौजूद थे। सुब्रतो मुखर्जी कप प्रतियोगिता में राजकीय मध्य विद्यालय, डहू की टीम विजेता बनी, जबकि द्वितीय लिटिल चैंप फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब राजकीय मध्य विद्यालय, पांचा ने जीता। यह भी पढ़ें- लिटिल चैंप्स व स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.