देवघर, फरवरी 27 -- जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी झारखंड शिक्षा परियोजना देवघर ने जिले के चार स्कूलों के प्रधानाध्यापक/ प्रभारी प्रधानाध्यापक/ शिक्षकों का वेतन अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। इन स्कूलों के शिक्षकों द्वारा बार-बार निर्देश के बाद भी डहर ऐप में हैबिटेशन मैपिंग, हाउसहोल्ड सर्वे का कार्य पूर्ण नहीं किया गया है। डीईओ ने संबंधित प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक/ शिक्षकों का वेतन कार्य पूर्ण होने तक तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाए। इसके अलावे डीईओ देवघर ने यह भी निर्देश दिया है कि तीन दिनों के अंदर इससे संबंधित प्रतिवेदन जिला कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने अपने कार्यालय के पत्रांक एसएसए/ 275 दिनांक 25 फर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.