गढ़वा, दिसम्बर 13 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय पांडेय ने सभी उच्च विद्यालय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय व नव प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यो की समीक्षा की। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने कहा कि सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक यू डायस स्टूडेंट्स प्रोग्रेशन और ड्रॉप बॉक्स का कार्य को पूर्ण करें। उन्होंने निर्देश दिया कि डहर एप में हैबिटेशन मैपिंग का इंट्री गूगल पर कार्य को निर्धारित समय पर पूरा करें। उन्होंने कहा कि अपार आईडी, विद्यालय प्रबंधन समिति का प्रशिक्षण, एक पेड़ विद्यालय के नाम, बच्चों व शिक्षकों का ई विद्या वाहिनी में उपस्थिति निश्...