हजारीबाग, मार्च 17 -- टाटीझरिया प्रतिनिधि रामनवमी महापर्व को इस वर्ष अभूतपूर्व और भव्य बनाने के लिए टाटीझरिया प्रखंड के छोटा डहरभंगा में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। दुर्गा मंडप के प्रांगण में स्थानीय ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई और नई पूजा संचालन कमेटी का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसमें रवींद्र यादव को अध्यक्ष, जीवलाल साव को उपाध्यक्ष, गोपाल साव को सचिव और अजीत साव को कोषाध्यक्ष की कमान सौंपी गई। इसके साथ ही, पूरे आयोजन की देखरेख और समन्वय के लिए सुखदेव हजाम को रामनवमी पूजा समिति का संपूर्ण प्रभार दिया गया है। बैठक में मुख्य रूप से बृजमोहन राम, कन्हैया राम, शिवनंदन साव, गोविंद साव, सत्येंद्र साव, विजय कुमार, तुलेश्वर य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.