डस्ट स्टॉर्म से बढ़ा प्रदूषण : आयोग
नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने कहा है शुक्रवार सुबह आए डस्ट स्टॉर्म के चलते दिल्ली के प्रदूषण में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। एक दिन पहले जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 194 के अंक पर रहा था। वहीं, शुक्रवार की शाम को यह 266 के अंक पर पहुंच गया। प्रदूषण के स्तर में हुई बढ़ोतरी को देखते हुए आयोग की ग्रैप समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रदूषण की स्थिति की समीक्षा की गई और साथ ही मौसम के पूर्वानुमान को लेकर विचार-विमर्श किया गया। आयोग ने कहा कि मौसम और वायु गुणवत्ता के पूर्वानुमान बताते हैं कि मौसम के अनुकूल कारकों के चलते प्रदूषण के स्तर में सुधार होगा। वायु गुणवत्ता का स्तर सुधर कर फिर से मध्यम श्रेणी में पहुंचने के आसार हैं। इसे देखते हुए ग्रैप के पहले चरण को फिलहाल लागू नहीं करने का फैसला लिया गया। आयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.