डस्टर हाइब्रिड से लेकर नई क्विड तक, आने वाली हैं Renault की ये चार दमदार कार, लिस्ट में ब्रिजर भी
नई दिल्ली, अगस्त 30 -- रेनो (Renault) इंडियन कार मार्केट में अपनी पकड़ को और मजबूत करने के लिए तेजी से काम कर रही है। 2021 में काइगर लॉन्च करने के बाद कंपनी की ओर से ज्यादा नए मॉडल देखने को नहीं मिले, लेकिन अब रेनो ने अपना नया प्रोडक्ट प्लान तैयार कर लिया है। कंपनी ने इस साल थर्ड जनरेशन Duster लॉन्च की है और अब 2027 तक भारत में चार और बड़े मॉडल लाने की तैयारी है। इनमें हाइब्रिड डस्टर, 7-सीटर SUV, नई Kwid और एक नई सब-4 मीटर एसयूवी शामिल हैं।डस्टर हाइब्रिड रेनो डस्टर हाइब्रिड इस साल दिवाली के आसपास लॉन्च हो सकती है और यह भारत में कंपनी की पहली इलेक्ट्रिफाइड कार होगी। इसमें E-Tech 160 फुल-हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है। इसमें 1.8-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर काम करेगी और दोनों मिलकर फ्रंट व्हील्स को पावर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.