नई दिल्ली, मार्च 13 -- रेनॉल्ट इंडिया अपनी पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। हाल ही में कंपनी की एक नई थ्री-रो एसयूवी को भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। यह गाड़ी पूरी तरह से ढकी हुई (कैमफ्लाज्ड) थी। हालांकि, इसके लुक्स और बनावट से साफ संकेत मिल रहे हैं कि यह रेनॉल्ट की आने वाली नई 7-सीटर एसयूवी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे अगले वित्त वर्ष में लॉन्च किया जाना है। जानकारों की मानें तो यह गाड़ी ग्लोबल मार्केट में मौजूद 'डेशिया बिगस्टर' का एक बड़ा वर्जन है। यह भी पढ़ें- कार खराब हो जाए तो क्या होगा? सर्विस के मामले में ये 5 गाड़ियां हैं बहुत भरोसेमंदअभी कार का नाम तय नहीं रेनॉल्ट ने पहले ही साफ कर दिया था कि वे नई डस्टर वाले प्लेटफॉर्म पर ही एक बड़ी 7-सीटर एसयूवी लेकर आएंगे। हालांकि, अभी यह तय नहीं ह...