नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- रेनॉल्ट इंडिया के लिए आने वाला साल बहुत बड़ा होने वाला है। दरअसल, थर्ड जेनरेशन की डस्टर को भारतीय मार्केट में उतारने के बाद कंपनी ने अब साल 2030 तक तीन और नए मॉडल लाने का प्लान तैयार कर लिया है। रेनॉल्ट का पूरा फोकस अब भारतीय ग्राहकों की बदलती पसंद और प्रीमियम फीचर्स पर है। इसी क्रम में कंपनी एक नई 7-सीटर एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसे अक्टूबर के आसपास लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कंपनी की अपकमिंग 7-सीटर एसयूवी के संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- मारुति की तीन नई कार, एक का माइलेज 35kmpl से भी ज्यादा, लिस्ट में नई बलेनो भीकुछ ऐसी होगी नई 7-सीटर एसयूवी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एसयूवी काफी हद तक नई डस्टर पर ही बेस्ड होगी। हालांकि, इसकी अपनी एक अलग पहचान होगी। जहां डस्...