डस्टबिन घोटाले की पत्रावली डीपीआरओ कार्यालय से गायब
मैनपुरी, जुलाई 9 -- चार वर्ष पूर्व पंचायती राज विभाग में हुए डस्टबिन घोटाले का जिन्न बोतल से फिर बाहर निकल आया है। किशनी विधायक द्वारा विधानसभा में उठाए गए सवाल पर सरकार ने मैनपुरी डीपीआरओ से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है। संबंधित पत्रावली को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन पत्रावली संबंधित एकाउंटेंट के निधन के बाद गायब है। वर्तमान एकाउंटेंट इस पत्रावली को तलाश नहीं कर पा रहा। गुरुवार को पूरे दिन पत्रावली की तलाश होती रही। मगर ये पत्रावली मिल नहीं पायी है। मैनपुरी में सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए ग्राम पंचायतों में डस्टबिन खरीदने के लिए बजट जारी किया था। करोड़ों रुपये के बजट से डस्टबिन खरीदे जाने थे। लेकिन तत्कालीन डीपीआरओ यतेंद्र सिंह ने डस्टबिन खरीद में गड़बड़ी कराई और करोड़ों रुपये का घपला हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.