डस्टबिन और कचरे में मिला आगनबाड़ी केंद्र का पोषाहार
हल्द्वानी, जून 3 -- नैनीताल। आंगनबाड़ी केद्रों में गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को कुपोषण व खून की कमी से बचाने के लिए दिया जाने वाला पौष्टिक आहार नैनीताल में कूड़े के ढेर में मिला है। नगर के स्टाफ हाउस कंपाउंड क्षेत्र में डस्टबिन और उसके आसपास भारी मात्रा में सरकारी पोषाहार फेंका हुआ पाए जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कचरे में पौष्टिक उपमा, मिक्स हलवा और नमकीन दलिया के कई पैकेट पड़े मिले, जिन पर विभाग की बकायदा मुहर भी लगी हुई है। इस आहार को सोया, दाल और जरूरी विटामिन मिलाकर विशेष रूप से जच्चा-बच्चा को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से तैयार किया जाता है। ऐसे में जमीनी स्तर पर इसकी इस तरह बर्बादी देखकर विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि आंगनबाड़ी से वितरण होने और लाभार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.