रायबरेली, अप्रैल 14 -- डलमऊ (रायबरेली), संवाददाता। जिले के डलमऊ-रायबरेली मुख्य मार्ग पर स्थित सरांय दिलावर गंगा नहर के पास बना पुल इस समय मौत के मुहाने पर खड़ा है। लंबे समय से भारी वाहनों के दबाव और उचित रखरखाव के अभाव में पुल का एक हिस्सा काफी गहराई तक धंस चुका है। सड़क के बीचों-बीच हुए इस गड्ढे और जर्जर हो चुके पुल के कारण यहाँ कभी भी कोई बड़ी अनहोनी घट सकती है। लेकिन अभी तक लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इस पुल की सुध नही लिया है। अगर इसी तरह इस पुल पर भारी वाहनों का आवागमन जारी रहा तो डलमऊ क्षेत्र के छोटे बडे करीब पांच सौ गांव के लोगो को रायबरेली से डलमऊ व फतेहपुर आने जाने में बहुत परेशानी होगी।स्थानीय निवासियों और राहगीरों के लिए यह मार्ग अब किसी दुःस्वप्न से कम नहीं रह गया है। हैरानी की बात यह है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों के आव...