रायबरेली, जून 30 -- ​डलमऊ (रायबरेली) संवाददाता। रायबरेली में डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम नाथखेड़ा के पास एक तेज रफ्तार डंफर ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार 27 वर्षीय महिला विनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राहत की बात यह रही कि हादसे में बाइक पर मौजूद महिला के दो छोटे बच्चे और उनके पिता बाल-बाल बच गए। ​मृतका विनीता लालगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगंज गांव की रहने वाली थीं। वह दो दिन पहले ही डलमऊ क्षेत्र के पूरे दीना मजरे बलीपुर गांव में अपने मायके आई थीं। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे वह अपने पिता छेदीलाल और अपने दो बच्चों डाली (3)...