एक संवाददाता, मार्च 9 -- बिहार के बक्सर जिले में इटाढ़ी थाना क्षेत्र के विक्रम इंग्लिश पंचायत स्थित मदन डेहरा गांव में रविवार की सुबह आपसी कहासुनी से नाराज पति ने पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। जब पति पत्नी की पिटाई कर रहा था। उस वक्त महिला के दो मासूम बच्चे भय से कांप रहे थे। हत्या के बाद भाग रहे हत्यारे पति को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौके से शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया है। हत्या की घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पत्नी की मौत की खबर ने सभी हैरान कर दिया। घटनास्थल पर लोगों की भीड जमा हो गई।पेंटिंग का काम कर करता था भरणपोषण थाना क्षेत्र के मदन डेहरा गांव निवासी श्रीनिवास यादव का पुत्र सोने लाल यादव तीन भाई है। अपने दोनों भाइयों से अलग अपनी पत्नी सोनम कुमारी (32 वर्ष) के साथ गांव ...