नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। इस बार इसकी वजह है वीर सावरकर अवॉर्ड। दरअसल हाल ही में इस पुरस्कार के आयोजकों ने इस वर्ष के विजेताओं की सूची में शशि थरूर के नाम की घोषणा कर दी। खबर सामने आते ही बवाल मच गया जिसके बाद मंगलवार को कांग्रेस सांसद को सामने आकर स्पष्टीकरण देना पड़ा। थरूर ने साफ किया है कि वह यह पुरस्कार ग्रहण करने नहीं जाएंगे और आयोजकों ने बिना उनकी सहमति के उनके नाम की घोषणा कर दी थी। हालांकि आयोजकों ने थरूर के इस दावे को नकार दिया है। आयोजकों का कहना है कि थरूर को पहले ही इसकी जानकारी थी, लेकिन वह पुरस्कार लेने से डर रहे हैं। इससे पहले शशि थरूर ने अपना रुख साफ करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा कि वह 10 दिसंबर को होने वाले पुरस्कार समारोह में नहीं जाएंगे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.