संतकबीरनगर, मार्च 6 -- कुशीनगर। इलाके के खाडी देशों में प्रवास कर रहे मजदूरों के परिवारों की चिंता बढ़ गयी है। गुरुवार को भी स्तिथि तनावपूर्ण बनी रही मगर इन्हीं परिस्थितियों के बीच कई कंपनियों ने तीन दिन पूर्व में ही काम पर लौटने के लिए फरमान सुना दिया। भय के साये में इन्हें काम पर जाना मजबूरी है। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के रायपुर ख़ास के चंदन बरवां निवासी दुरविजय गुप्ता ने दुबई में तनावपूर्ण स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि बुर्ज खलीफा, अल जुमेरा और अल जबल अली के इलाकों में स्थिति तनावपूर्ण है। इन इलाकों में रविवार से लेकर मंगलवार तक ईरान की मिसाइलें गिरीं। कंपनी के सभी मजदूर भयभीत है। इसी बीच यहां के सरकारी अफसरों और बिजनेस से जुड़े लोगों की एक बैठक में निर्णय लिया गया कि मंगलवार से ही सभी मजदूर अपने अपने काम पर लौटेंगे। इसके बाद सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.