सीवान, अप्रैल 11 -- गुठनी, एक संवाददाता। प्रखंड के डरैला गांव से गोरखपुर जाने के लिए लंबे समय से चली आ रही परिवहन समस्या अब दूर हो गई है। शुक्रवार को सोहगरा पंचायत के मुखिया रणजीत कुशवाहा के प्रयास से सरकारी बस सेवा की शुरुआत की गई। उत्तर प्रदेश के भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के बिजेपी विधायक सभा कुंवर कुशवाहा के सहयोग से इस बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस नई बस सेवा से डरैला, बिसुनपुरा, सोहगरा, कुरमौली, मियागुंदी, सेमाटार, हरपुर, दीर्घपुरा, खिलवा, टड़वा समेत दर्जनों गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अब तक इन क्षेत्रों के लोगों को गोरखपुर जाने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, क्योंकि डायरेक्ट परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं थी। नई व्यवस्था के तहत बस रोजाना सुबह 6:30 बजे डरैला से खुलेगी और अकटही व सलेमपुर होते हुए गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.