सीवान, फरवरी 1 -- सीवान/गुठनी। जिले के गुठनी थाने के डरैला गांव में बिजली कंपनी की टीम ने चोरी पकड़ी है। इस संबंध में गुठनी जेई अवनीश सिंह ने स्थानीय थाने में एफआईआर के लिए आवेदन है। आवेदन में बताया कि डरैला गांव में बिजली चोरी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद छापेमारी टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान मीटर बाइपास कर बिजली चोरी पकड़ी गई। परिसर का का भार 270 वॉट गैर घरेलू श्रेणी में पाया गया। बिजली कंपनी ने 10 हजार पांच सौ 99 रुपये राजस्व क्षति का आरोप लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.