गया, मार्च 16 -- एमडीएम में खिचड़ी खाने से बीमार पड़ने के बाद से रामपुर प्राइमरी स्कूल के बच्चे अब भी काफी डरे हुए हैं। सोमवार को बच्चे परीक्षा देने तो आए लिकिन मध्याह्न भोजन नहीं बनने दिया। अभिभावकों का भी इन्हें साथ मिल रहा है। हालांकि शिक्षकों ने बच्चों और अभिभावकों को काफी समझाने की कोशिश भी की लेकिन वे नहीं माने और खाना नहीं बनने दिया। इसकी जानकारी मिलने पर दोपहर के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पदाधिकारी भी स्कूल पहुंच बच्चे और उनके अभिभावकों से बातचीत की। एमडीएम प्रभारी पुष्पराज गौतम ने बताया कि अभिभावकों का आरोप है कि रसोइया की लापरवाही की वजह से खिचड़ी खाने से बच्चे बीमार हुए थे। इसलिए रसोइया को हटाया जाए, तभी स्कूल में मध्याह्न भोजन बनेगा, जिस समय अधिकारी मामले की जांच करने स्कूल पहुंचे थे। रसोइया मिट्टी से थालियों को धो रही थी। बता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.