डरें नहीं खुलकर रखें अपनी बात
फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 6 -- फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा 'मिशन शक्ति अभियान 5.0' के तहत विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने कस्बे में महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर उन्हें उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग किया।। सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अभियान के दौरान बताया गया कि नई कानूनी व्यवस्था में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े प्रावधान किए गए हैं। वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के गुर भी सिखाए गए। पुलिस ने महिलाओं को प्रेरित किया कि वे घरेलू हिंसा या किसी भी अपराध को सहें नहीं, बल्कि निडर होकर आवाज उठाएं। जागरूकता के लिए पंपलेट बांटे गए और आपातकालीन नंबरों की विस्तृत जानकारी देकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.