डरें नहीं, आवाज उठाएं, कानून बच्चों के साथ : सिविल जज
गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज की प्रार्थना सभा में गुरुवार को पोक्सो एक्ट पर विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता सिविल जज (जूनियर डिवीजन) विवेक दुबे ने विद्यार्थियों को पोक्सो अधिनियम-2012 के प्रावधानों और बाल अधिकारों के संरक्षण की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अज्ञानता अथवा मौन किसी समस्या का समाधान नहीं है। विद्यार्थियों को अपनी शारीरिक व मानसिक स्वायत्तता, गरिमा और विधिक अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए। किसी भी अनुचित व्यवहार, दुर्व्यवहार या उत्पीड़न की स्थिति में भयभीत हुए बिना तत्काल अभिभावक, शिक्षक या विधिक तंत्र से संपर्क करना चाहिए। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पॉक्सो कानून में बच्चों की सहमति का कोई आधार नहीं विद्यार्थियों को सोशल मीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.