मुजफ्फर नगर, फरवरी 18 -- गांव बसी कलां में हुई सनसनीखेज वारदात के बाद इमरान की तीनों बेटिया डरी हुई है। तीनों बच्चियों को दादा- दादी ढांढस बंधा रहे हैं। वारदात की जानकारी मिलने पर इमरान लखनऊ से रवाना हो गया है जो देर रात गांव में पहुंच जाएगा। फिरदौस के पास अस्पताल में उसके परिजन मौजूद है। हालांकि उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई गयी है। शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव बसी कलां में प्रेम में बाधा बनने पर आरोपी ननद माना ने अपनी भाभी फिरदौस पर चाकू से हमला कर चार साल की भतीजी की हत्या कर दी। उसने अन्य तीनों भतीजियों पर हमला किया था, हालांकि उन्हें अधिक चोट नहीं आयी। वारदात के बाद गांव में हडकम्प मचा रहा। छोटी बहन की हत्या व घायल मां को देखकर तीनों बच्चे शाद, आयशा व नबिया काफी सहमी हुई है। मां को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.