अल्मोड़ा, जनवरी 25 -- खूंट-धामस नागरिक और सामाजिक मंच की रविवार को बैठक हुई। ग्रामीणों ने भू-माफिया पर डराने-धमकाने और जमीन से जुड़े मामलों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। सभी आवश्यक बिंदुओं पर कानूनी कार्रवाई का निर्णय लिया है। बैठक में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं बताईं। कहा कि भू माफिया की ओर से उन्हें डराया-धमकाया गया है। दबाव बनाकर भूमि से जुड़े मामलों में उत्पीड़न किया जा हरा है। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पीड़ितों पर दबाव बनाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। कहा कि आवाज उठाने वालों को कानूनी कार्रवाई की धमकी दी जा रही है। बुजुर्गों व कमजोर ग्रामीणों को भू-माफिया निशाना बना रहे हैं। कहा कि सभी पीड़ितों के लिखित बयान व साक्ष्य एकत्र किए जाएंगे। इसके बाद भूमाफिया, धमकी देने वालों और संरक्षण देने वालों के विरुद्ध सभी आवश्यक कानूनी बिंदुओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.