डरहार में नवाह यज्ञ होगा 11 से
दरभंगा, जून 2 -- लहेरियासराय। डरहार शिव मंदिर (बाबा टोल) प्रांगण में 11 से 20 जून तक होने वाले श्री श्री 1008 सीताराम नाम धुन नवाह यज्ञ की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके लिए सोमवार को मंदिर प्रागंण में समाजसेवी जटाशंकर मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि नौ जून को ध्वजारोहण होगा। अजीत कुमार मिश्र उर्फ गौड़ी शंकर को कोषाध्यक्ष नियुक्त बनाया गया। बैठक में मनोज कुमार चौधरी, अनिल कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना, विष्णु मिश्र, सुशील चौधरी, कन्हैया चौधरी, चन्दन मिश्रा उर्फ सिंपू, अशोक कुमार मिश्रा, प्रकाश चन्द्र मिश्र, शम्भू कुमार झा, मंटू चौधरी, रौशन चौधरी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.