डयूटी से लापता चल रहे 15 पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया निलंबित
पीलीभीत, जून 19 -- पीलीभीत,संवाददाता। जिले में पुलिस महकमे के भीतर अनुशासनहीनता और लापरवाही पर एसपी सुकीर्ति माधव ने बड़ी कार्रवाई की है। लंबे समय से बिना अनुमति और बिना किसी ठोस कारण के ड्यूटी से गायब चल रहे 15 पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों को एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित कर्मियों में तीन उपनिरीक्षक दारोगा,एक मुख्य आरक्षी हेड कांस्टेबल,9 आरक्षी, एक महिला आरक्षी और दो स्वीपर शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। एसपी ने बताया कि कार्रवाई की जद में आए पुलिसकर्मी मार्च और अप्रैल महीने से ही बिना बताए लापता थे। वहीं कुछ कर्मचारी आकस्मिक या अर्जित अवकाश लेकर गए थे, लेकिन छुट्टी खत्म होने के बाद भी वापस ड्यूटी पर नहीं लौटे। कार्यस्थल पर उपस्थित न होने और आदेशों की अवहेलना करने पर एसपी ने यह कड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.