एटा, जून 1 -- मेडिकल कालेज की चिकित्सा विंग में ड्यूटी के दौरान महिला स्वास्थ्य कर्मियों के रील बनाने का मामला संज्ञान में आने पर प्राचार्य डा. बलवीर सिंह ने कार्रवाई करने के निर्देश सीएमएस डा.एस चंद्रा को दिए। प्राचार्य के निर्देश पर सीएमएस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुई रील में शामिल छह स्वास्थ्य कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। रविवार शाम से सोशल मीडिया पर मेडिकल कालेज की चिकित्सा विंग के वीडियो वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियों स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी के दौरान कार्यस्थल पर रील बनाते हुए दिख रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए सोमवार को प्राचार्य ने सीएमएस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जिसके बाद सीएमएस डा. एस चंद्रा ने वायरल वीडियो में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों के बारे में जानकारी की। सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य क...