जौनपुर, जून 11 -- जफराबाद (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सिरकोनी विकास क्षेत्र के शिवपुर नहर पुलिया के समीप सैदपुर गांव के पास गुरुवार की सुबह मोर्निंग वाक पर निकले दो व्यक्ति तेज रफ्तार डम्फर की चपेट में आने से बाल बाल बच गए। हालांकि उनके साथ चल रहे उनके कुत्ते को डम्फर ने कुचल दिया जिससे वह मौके पर ही मर गया।क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी रामायण सिंह तथा अनिरुद्ध सिंह उर्फ मखन्चु बेलाव कबूलपुर मार्ग पर गुरुवार को सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। उनके साथ उनका पालतू कुत्ता भी था। दोनो लोग जब उक्त गांव के पास पहुंचे थे कि बेलाव की तरफ से काफी तेज रफ्तार से एक मिट्टी लदा डम्फर आया। यह भी पढ़ें- हाईवा के धक्के से बाईक सवार लेखापाल जख्मी डम्फर ने उन लोगो से कुछ दूर चल रहे कुत्ते को कुचल दिया। जिसके बाद वह असन्तुलित हो गया। यह देखकर रामायण सिंह तथा ...