बागपत, फरवरी 27 -- बड़ौत। नगर पालिका परिषद द्वारा पूर्वी यमुना नहर पटरी किनारे बनाए गए डंपिंग ग्राउंग में 24 घन्टे से आग लगी हुई हैं। आग लगने से बड़ौत-निरपुडा लाइन ट्रिप हो गई। सूचना पर पॉवर ट्रांसमिशन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर निरीक्षण भी किया। डंपिंग ग्राउंड में गुरुवार शाम आग लगी थी। सूचना के बावजूद पालिका का कोई अधिकारी, कर्मचारी मौके पर नहीं पहुँचा और न ही आग बुझाने का कोई प्रयास अभी तक किया जा सका है। इस वजह से यह लाइन सुचारू नहीं हो सकी। वैकल्पिक रूप से किरठल की आपूर्ति को दूसरी लाइन से सुचारू किया जा सका है। ट्रांसमिशन विभाग के एक्सईएन (अधिशासी अभियंता) मोहित राव ने मौका-ए-मुआयना करने के बाद बताया कि इस सम्बंध में पालिका को कई बार नोटिस दिए जा चुके हैं। डंपिंग ग्राउंड को यहां से शिफ्ट नहीं किया जा रहा है। कूड़े का ढेर ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.