डम्पर से कुचलकर युवक की मौत परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
आगरा, अप्रैल 19 -- थाना अछनेरा क्षेत्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में डम्पर से कुचलकर मौत हो गई। उसके परिजनों ने इस घटना को हादसा न मानते हुए साजिश कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी नवनीत गुप्ता ने थाना अछनेरा में शिकायत दर्ज कराई है कि उनका बेटा शशांक गुप्ता करीब 16 महीनों से एक कंपनी में कार्यरत था। आरोप है कि कुछ दिन पहले वेतन बढ़ाने को लेकर शशांक का कंपनी प्रबंधन से विवाद हो गया था। परिजनों के अनुसार शनिवार रात शशांक की ड्यूटी डम्परों की गिनती के लिए लगाई गई थी। यह भी पढ़ें- चार दिन से लापता स्कूल बस ड्राइवर का शव बरामद इसी दौरान साजिश के तहत डम्पर से शशांक को कुचलवा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.