आगरा, अप्रैल 27 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाइवे के बरहन तिराहा पर डम्पर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वह अपने देवर के साथ जा रही थी। घटना की जानकारी पर घरवाले पहुंच गए। उनके पहुंचने से पहले शव को मोर्चरी भेजने पर हंगामा कर दिया। हाइवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस व परिजनों के बीच काफी नोक-झोंक हुई। एसीपी ने परिजनों को समझाबुझा कर शांत किया। इसके बाद आवागमन सुचारू हो सका। फिरोजाबाद (पचोखरा) के गांव मटसेना के पीड़ित नरेश कुमार ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार दोपहर 12 बजे वह अपनी भाभी 38 वर्षीय रूपा देवी पत्नी धर्मेंद्र के साथ बाइक से रिश्तेदारी में ककुआ (आगरा) जा रहे थे। यह भी पढ़ें- मधेपुरा : छात्र की सड़क हादसे में मौत, एनएच-106 दो घंटे जाम बरहन तिराहे के पास पीछे से आ रहा डम्पर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...