डम्पर ने टेंपो में मारी टक्कर, आगरा के तीन लोगों की मौत
आगरा, मई 9 -- हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सोहना रोड पर भीषण सड़क हादसे में पिनाहट क्षेत्र के तीन लोगों की मौत हो गई। सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है। हादसे के शिकार लोग शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। थाना पिढौरा क्षेत्र के गांव जोर निवासी रामनिवास वर्मा तथा पिनाहट क्षेत्र के गांव भदरौली निवासी गजेंद्र सिंह जीजा-साले हैं। गुरुग्राम की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। शुक्रवार शाम करीब चार बजे दोनों परिवार भदरौली से टेंपो में से गुरुग्राम के लिए रवाना हुए थे.
हादसे का विवरण बताया गया है कि शुक्रवार देर रात करीब दो बजे गुरुग्राम में सोहना चौक के पास पीछे से डम्पर ने उनके टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद डम्पर चालक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.