गोरखपुर, दिसम्बर 17 -- गोरखपुर मुख्य संवाददाता। नगर आयुक्त की हाल की समीक्षा बैठक में डम्पर और जेसीबी वाहनों का परिचालन तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद कुछ जोन में न केवल इन वाहनों का संचालन जारी है, बल्कि संबंधित अधिकारियों द्वारा लगातार ईंधन की पर्चियां भी जारी की जा रही हैं। इस स्थिति को गंभीर प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए नगर निगम ने नाराजगी जताई है। मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक दिनेश कुमार बिरौनिया ने सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्रवण कुमार सोनकर और सुनील कुमार सिंह को जारी पत्र में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि डम्पर, जेसीबी और अन्य संबंधित वाहनों का परिचालन तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। पत्र में कहा गया है कि नगर आयुक्त के आदेशों की अवहेलना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.