डम्पर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर
बलिया, जून 28 -- नगरा। नगरा-भीमपुरा मार्ग के चचया पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की रात डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे पीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि परिजन मऊ निजी अस्पताल ले गए। पालचंद्रहा गांव निवासी 30 वर्षीय अनमोल यादव नगरा से अपने गांव जा रहा था। चचया पम्प के पास सामने से आ रही डम्पर ने टक्कर मार दी। इससे अनमोल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक डम्पर लेकर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- टेम्पो के धक्के में बाइक सवार घायल,चालक फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.