बहराइच, मार्च 18 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच-सीतापुर हाईवे पर भगवानपुर गांव के पास बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक तेज रफ्तार डम्पर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण और दर्दनाक थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद डम्पर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान हरदी थाना क्षेत्र के गंगापुरवा निवासी कुलेराज चौहान (20) के रूप में हुई। वह भगवानपुर चौराहे पर आटो मरम्मत की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार दोपहर वह अपनी दुकान से भोजन करने घर जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक भगवानपुर से गंगापुरवा जाने वाले मोड़ पर पहुंची, तभी तेज रफ्तार से आ रहे डम्पर ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर जा गिरा और मौके पर ही...