रुद्रपुर, फरवरी 18 -- सितारगंज, संवाददाता। हल्द्वानी मंडी से घर लौट रहे एक युवक को बुधवार को चोरगलिया-हल्द्वानी सिडकुल मार्ग पर कल्याणपुर के पास एक डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक रुद्रपुर स्थित सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत था। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत स्थित ग्राम मैदना (न्यूरिया) निवासी 23 वर्षीय अमर सिंह पुत्र रामचंद्र, अपने 14 वर्षीय चचेरे भाई गौतम सिंह के साथ बाइक से हल्द्वानी मंडी गया था। बुधवार को वापसी के दौरान सिसौना-कल्याणपुर के पास पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक असंतुलित होकर गिर गई और दोनों सड़क पर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल उप जिला अ...