बहराइच, फरवरी 11 -- बहराइच, संवाददाता। हुजूरपुर कैसरगंज मार्ग के नेवासी मोड़ के पास मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार डम्पर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार किशोर सहित दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को चिरैय्या टांड़ सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल का प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। हुजूरपुर थाने के भाठी कुंडा गांव निवासी सुनील (16) पुत्र राधेश्याम गांव के ही मुलायम (30) पुत्र चेतराम के साथ कटका मरौठा से बाइक से गांव आ रहे थे। जैसे ही बाइक सिरौला गांव के नेवासी मोड़ के पास पहुंची। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डम्पर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल एंबुलेंस मंगवाकर घायलों को चिरैय्या टांड़ सीएचसी भेजा।चिकित्सकों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.