डम्पर की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, इलाके में दहशत
लखनऊ, मई 20 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ के कल्ली कटे भीट इलाके में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया। तेज रफ्तार और बेकाबू डम्पर ने एक साइकिल सवार को बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डम्पर अत्यधिक तेज गति से आ रहा था। चालक अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और डम्पर सीधे साइकिल सवार को रौंदते हुए आगे निकल गया। हादसा इतना भीषण था कि साइकिल सवार को बचने का कोई मौका तक नहीं मिला। घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।मौके पर मौजूद लोग दौड़कर घायल की मदद के लिए पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.