अररिया, मई 22 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई में कक्षा 11 वीं सत्र 2026-28 में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए अभ्यर्थियों का डमी एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। डमी एडमिट कार्ड वेबसाइड पर 25 मई तक अपलोड रहेगा। इस बीच अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड में नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, आधार नंबर, जाति आदि में किसी भी प्रकार की त्रुटि परिलक्षित होने पर सुधार कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- डमी एडमिट कार्ड त्रुटि में 25 तक करें सुधार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...