भागलपुर, जून 23 -- किशनगंज से शैलेश की रिपोर्ट केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा विशेष शाखा में 'सिपाही' (सामान्य बंद संवर्ग) के पदों पर चयन हेतु दिनांक 24 जून 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में प्रशासनिक पदाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों तथा संबंधित कर्मियों की विस्तृत ब्रीफिंग आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा आयोजन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा का संचालन पूर्ण पारदर्शिता, सतर्कता एवं अनुशासन के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण परीक्षा है तथा किसी भी स्तर पर की गई लापरवाही अथवा त्रुट...