डमरू वाले बाबा की पुण्यतिथि पर हुआ भंडारा
काशीपुर, मई 11 -- काशीपुर। द्रोणा सागर स्थित डमरू वाले बाबा की 30 वी पुण्यतिथि पर भंडारे का आयोजन किया गया। जहां भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ लिया। सोमवार को द्रोणा सागर स्थित डमरू वाले बाबा मंदिर परिसर में सुबह मंदिर के पुजारी पंडित भास्करनंद जोशी व विष्णु गोस्वामी ने धार्मिक अनुष्ठान किये। कार्यक्रम के मुख्य यजमान भास्कर बधानी रहे। इस दौरान रामायण पाठ कर भंडारे का आयोजन किया। श्री डमरूवाले बाबा की 30 वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन डमरू वाले बाबा ट्रस्ट कमेटी की ओर से किया गया। यहां मुख्य सेवक अजय चौहान, अक्षय नायक, विजेंद्र सिंह चौहान, विशाल गुप्ता, गगन विनायक, हितेंद्र गोस्वामी, रजत चौहान, भगवती गिरी, विजय चौहान, गंगा देवी आदि समेत अनेकों भक्त मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.