बगहा, अप्रैल 14 -- संजय कुमार मैनाटाड़। मानपुर थाना के डमरापुर गांव में करंट की चपेट में आने से पच्चीस वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक डमरापुर निवासी छोटेलाल यादव का पच्चीस वर्षीय पुत्र दीपू कुमार है। घटना सोमवार शाम की है। मिली जानकारी के अनुसार दीपू पानी पटाने के लिए सोमवार की शाम बिजली पोल पर चढ़कर तार जोड़ रहा था। इसी दौरान पोल पर ही करंट की चपेट में आ गया और नीचे गिर गया। आनन-फानन में परिजन उसे नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर घायल दीपू कुमार का प्राथमिक उपचार किया गया है। गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए दीपू को जीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.