बलिया, मार्च 14 -- बलिया, संवाददाता। जनपद में संचालित 56 अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की टीम यहां पहुंची। टीम ने शहर से लगायत ग्रामीण इलाकों में संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर मानक और प्रपत्रों को देखा। सूत्रों की मानें तो लखनऊ से आई टीम ने मानक पर खरा नहीं उतरने वाले आधा दर्जन अल्ट्रासाउंड सेंटरों को सुधार के निर्देश भी दिए। पिछले 48 घंटे से जिले में सक्रिय टीम की भनक से अवैध सेंटरों के संचालक अपनी दुकान बंद करके फरार हो गए।जनपद में बिना रजिस्ट्रेशन के कई अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित है। वहां रेडियोलाजिस्ट के स्थान पर अनुभवहीन कर्मचारी ही मरीजों की जांच कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो प्रतिबंध के बावजूद इन सेंटरों पर भ्रूण लिंग की जांच भी धड़ल्ले से हो रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े में...