दरभंगा, अप्रैल 18 -- दरभंगा। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम महिला प्रौद्योगिकी संस्थान की सत्र 2022-26 की कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की छात्रा पायल कुमारी ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) परीक्षा-2026 में सफलता प्राप्त की है। पायल ने देशभर के कुल दो लाख 11 हजार 20 परीक्षार्थियों में 11141वां रैंक प्राप्त किया है। इससे पूर्व पायल को आईटी कंपनी टीसीएस में नियुक्ति के लिए ऑफर लेटर भी प्राप्त हो चुका है। पायल की इस सफलता पर संस्थान में हर्ष का माहौल है। उसके माता-पिता को लोग बधाई दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- डब्ल्यूआईटी की छात्रा पायल गेट में सफल यह भी पढ़ें- JEE Main , NIT : टॉप 10 में शुमार अकेला नॉन IIT संस्थान, क्या रही BTech CSE की ओपनिंग व क्लोजिंग रैंक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.