डब्बे में पेट्रोल नहीं मिलने से परेशान किसान, खेती कार्य प्रभावित
दुमका, मई 24 -- हंसडीहा , प्रतिनिधि। हंसडीहा थाना क्षेत्र के भाटिन व बेलटिकरी टोला के किसान इन दिनों पेट्रोल की समस्या से जूझ रहे हैं। किसानों का आरोप है कि पेट्रोल पंपों पर डब्बे में पेट्रोल नहीं दिए जाने के कारण खेती कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण किसानों ने कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उनकी आर्थिक स्थिति और खराब हो जाएगी तथा खेती करना मुश्किल हो जाएगा।ग्रामीणों ने बताया कि गांव के अधिकांश छोटे एवं गरीब किसानों ने खेती कार्य के लिए मिनी ट्रैक्टर खरीदे हैं। इन ट्रैक्टरों के माध्यम से खेतों की जुताई, बुवाई एवं अन्य कृषि कार्य किए जाते हैं। खास बात यह है कि ये मिनी ट्रैक्टर पेट्रोल से चलते हैं। किसानों का कहना है कि खेती का मौसम शुरू हो चुका है और खेतों में लगातार कार्य करना पड़ रहा है, लेकिन पेट्रोल नहीं म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.