फरीदाबाद, मार्च 24 -- फरीदाबाद। डबुआ क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने यह कार्रवाई की हैं।अदालत ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भविष्य उर्फ पी निवासी रतिराम मार्ग वाल्मीकि मोहल्ला और विशाल उर्फ पुलिसिया निवासी डबुआ कॉलोनी के रूप में हुई है। दोनों को अपराध शाखा की टीम ने पकड़कर मामले की जांच आगे बढ़ाई है। उन्होंने बताया कि यह मामला 4 मार्च को हुए हमले से जुड़ा है। धर्मांगदपुर मैनपुरी, उत्तर प्रदेश निवासी पवन कुमार ने शिकायत दी थी कि उसका भाई संजीव कुमार एक दोस्त से मिलने जा रहा था। रास्ते में रतिराम मार्ग स्थित शुक्ला आटा चक्की के पास कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से ...