फरीदाबाद, मार्च 22 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। पेयजल समस्या से जूझ रहे डबुआ कॉलोनी वासियों के लिए राहत की खबर है। नगर निगम की ओर से डबुआ कॉलोनी स्थित 22 फीट रोड, रत्ती राम मार्ग पर नया ट्यूबवेल लगाया जाएगा। इस कार्य को चार महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा है, जिससे आसपास है हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। डबुआ कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है। खासकर गर्मियों के दिनों में हालात और ज्यादा खराब हो जाते हैं। नियमित जलापूर्ति न होने के कारण लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए जूझना पड़ता है। कई घरों में सुबह-शाम पानी का दबाव बेहद कम रहता है, जिससे पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता।स्थिति यह है कि कॉलोनी के कई ब्लॉकों में पेयजल संकट के चलते लोगों को प्राइवेट टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। टैंकरों...