फरीदाबाद, अप्रैल 4 -- फरीदाबाद, प्रमुख संवाददाता। डबुआ कॉलोनी स्थित 27 फीट रोड पर शुक्रवार रात एक बंद पड़ी दुकान में अचानक आग लग गई। जिससे दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। करीब पौने घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग का कारण शॉर्ट-सर्किट माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने शुक्रवार रात के समय दुकान से धुआं उठता देख तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक फायर ब्रिगेड कर्मी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे, तब तक दुकान के अंदर आग पूरी तरह फैल चुकी थी। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाना शुरू कर दिया, लेकिन फायर ब्रिगेड कर्मियों को दुकान का शटर खोलने में समस्या झेलनी पड़ी। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग फैलने से बच गई। आग लगने का कारण शॉर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.