देवघर, मार्च 27 -- देवघर जिले के बुढ़ई थाना क्षेत्र के सरपत्ता कारीपहाड़ी गांव में शुक्रवार को हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां 18 साल की एक युवती और 20 साल के युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते पलाश पेड़ पर एक साथ फंदे पर झूल कर अपनी जान दे दी है। युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था। प्रेमी युगल अलग-अलग जाति के थे। ग्रामीणों के अनुसार राजेश टुडू की बेटी बबीता कुमारी और जयराम महतो का बेटा प्रदीप महतो रविवार को घर से निकले थे। दोनों के घरवालों ने बहुत खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार को गांव के पूर्वी छोर में पलाश के पेड़ पर दोनों का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही बुढ़ई थाना प्रभारी रूपेश कुमार महतो, एएसआई अजय कुमार तिवारी सदलबल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा करने के बाद पोस्टम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.