गोपालगंज, अप्रैल 25 -- भोरे, एक संवाददाता। भोरे थाना क्षेत्र के लाला छापर बाजार में शुक्रवार को ज्वेलरी दुकान में लूटपाट के प्रयास के दौरान भाग रहे अपराधियों की गोली से मारे गए सिसई टोला मठिया निवासी डबल मिश्र का पार्थिव शरीर शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद उनके घर पहुंचा। शव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। महिलाएं दहाड़ मारकर रोने लगीं और आसपास के लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे थे। ग्रामीण इस घटना से गमजदा थे। परिजनों ने उत्तर प्रदेश के भागलपुर में उनका अंतिम संस्कार कर दिया। घटना को लेकर गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। ज्ञात हो कि मृतक डबल मिश्र मठिया गांव निवासी पंचा मिश्र के पुत्र थे। शुक्रवार को लाला छापर बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में छह हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट की कोश...